मोरे महाराज, गुरुराज
मोरे सरकार
तुम मोरे तात, तुम भ्रात
तुम्ही आधार
तुमरे नाम से दिवस उजागर
तुम्हे सुमिरत हो सांझ
मोरे महाराज
तुमरो ध्यान धर मन होवे सुस्थिर
किरपा राखे मोरी लाज
मोरे महाराज
तुमरे दरस को आऊं नित द्वार
पदसेवा मिले काज
मोरे महाराज
तुमरी सीख से है भव-पथ सुंदर
अंत समय भी हो सहज
मोरे महाराज
[social_warfare]